यदि आप भी पेट दर्द से हैं परेशान तो यहाँ पेट में दर्द होने के कारण और बचाव जानें!
आज के समय में ख़राब खान-पान प्रदूषण की वजह से लोगो मे पेट से जुड़ी समस्या होना बिलकुल आम बात हो गई है क्योंकि आज इस दुनिया की चहल-पहल मे लोग स्वस्थ भोजन का सेवन करना भूल गए हैं | लोगो में अलग-अलग तरीके से पेट से जुड़ी समस्या को देखा जा रहा है जैसे – पेट का भारी रहना, गैस, ऐठन, आंतों में सूजन, दस्त, अपच, कब्ज, और इसके अलावा और भी समस्याएँ लोगो में हो रही हैं | आज हम इस लेख में पेट में दर्द होने का कारण और उसके बचाव के बारे में चर्चा करेंगे |
पेट में दर्द होना एक ऐसी समस्या है जिसके होने से मन पूरे समय उदास और बेचैन रहता है और किसी भी काम को करने के लिये उस पर ध्यान केन्द्रित करना बहुत ही मुश्किल होता है | लेकिन आप कुछ घरेलु और आयुर्वेदिक तरीकों को अपना कर पेट से जुड़ी समस्या को ठीक कर सकते हैं,ये उपाय मुख्य रूप से आपको अपच, गैस, जलन, जैसी समस्या में फायदेमंद साबित हो सकता है |
यहाँ विटामिन और उनके स्रोत की सूची पढ़ें।
तो आइये अब जान लेते हैं पेट की समस्या से छुटकारा पाने के लिये कुछ घरेलु और आयुर्वेदिक उपचार के बारे में जिनका उपयोग करके आप पेट से जुड़ी समस्या को ठीक कर सकते हैं,लेकिन इससे पहले हम जान लेते हैं की पेट में दर्द किस–किस प्रकार से होता है |
दोस्तों पेट में अलग-अलग प्रकार से दर्द होता है
- पेट के ऊपर के हिस्से में |
- पेट के निचले हिस्से में |
- पेट के बाएं ओर |
- पेट के दाएं ओर |
पेट में दर्द होने का कारण | pet dard hone ka karan in hindi
वैसे तो पेट में दर्द होने का कोई एक कारण नहीं है जिससे की पेट में दर्द होता है पेट दर्द गलत खान पान या प्रदूषित खाने की वजह से हो सकता है या इसके कुछ और भी कारण हो सकते हैं जैसे –
- मिर्च, तेल, मसाला, का ज्यादा समय तक उपयोग करने से या फिर अधिक सेवन करने से पेट से जुडी समस्या हो सकती है |
- बाहर का खाना ज्यादा खाने से जैसे समोसा, पिज्जा, बर्गर, आइसक्रीम इत्त्यादि |
- खाना खाने के तुरंत बाद चलने या दौड़ने से पेट में दर्द होने लगता है |
- महिलाओं में मासिक धर्म के समय पेट में दर्द बना रहता है |
- आलू, मैदा और बेसन से बनी चीजो का अधिक उपयोग करने से पेट मे दर्द देने लगता है |
- ठीक से पेट साफ न होने के कारण पेट मे ऐंठन अथवा दर्द होने लगता है |
यहाँ कोरोना वायरस के घरेलू एवं मेडिकल उपचार पढ़ें।
पेट में दर्द होने के लक्षण | Pet me dard hone ke laksan in hindi
पेट में दर्द होने के कुछ लक्षण भी दिखाई देते हैं जैसे –
- पेट में ज्यादा गैस बनना |
- पेट में चुभन सी होना |
- पेट भारी भारी सा लगना या पेट फूलना |
- पेट में जलन |
पेट दर्द का घरेलु और आयुर्वेदिक इलाज | Pet dard ka gharelu aur ayurvedik ilaaj in Hindi
अजवाइन और नमक का उपयोग –
- एसिडिटी और गैस की समस्या के लिये अजवाइन बहुत अच्छा होता है, इसके लिये आपको एक चम्मच अजवाइन और काला नमक या फिर सफ़ेद नमक को लेकर उसे ठीक से मिला ले और फिर पानी के साथ इसका सेवन करे, कुछ ही समय के बाद आपको पेट से दर्द और गैस जैसी समस्या से छुटकारा मिल जायेगा |
अदरक का करे उपयोग –
- पेट दर्द में अदरक का उपयोग कैसे करेंगें | इसके लिये आपको अदरक को सुखा कर उसका पाउडर बना लेना है और दूसरी चीज़ वो है अजवाइन और कच्चा दूध |
- अब आपको आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच से थोडा सा कम अदरक एक गिलास दूध में मिला लेना है, फिर दूध को धीमी आंच में उबाल लेना है और फिर छानकर आपको इसका सेवन करना है याद रहे की आप इसे घूँट घूँट कर पिये, इसे पीने से आराम मिलेगा |
सौंठ और हींग का मिश्रण –
- दोस्तों पेट दर्द के लिये अनेक वर्षों से यह घरेलु उपचार चला आ रहा है | इसके पाउडर बनाने के लिये आपको एक चम्मच सौंठ, नमक और आधा चुटकी हींग लेकर उसे मिला लेना है और गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करना है |
आवंला और एलोवेरा का उपयोग –
- आंवला एवं एलोवेरा का उपयोग न सिर्फ आपके पेट के लिये बल्कि आपके शरीर और हेल्थ के लिये बहुत फायदेमंद है आपको हर सुबह आंवला एवं एलोवेरा का सेवन करना चाहिये इसे पीने से आपका पेट साफ रहता है और गैस, एसिडिटी, जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है |
सौंफ का उपयोग –
- दोस्तों जब आप भोजन करते हैं और वह ठीक से पच नहीं पाता है इससे आपको पेट में दर्द होने लगता है तो ऐसे में सौंफ खाने से आपको राहत मिलेगी, क्योंकि सौंफ में पोषक तत्त्व और रोगाणुरोधी गुण पाए जाते हैं, सौंफ आपको गैस और सूजन जैसी समस्या को ठीक करने में मदद करता है |
- आप सौंफ को खाना खाने के बाद कच्चा चबा सकते हैं और पेट दर्द को कम करने के लिये पूरे दिन में दो से तीन बार इसका उपयोग करे |
पर्याप्त पानी का उपयोग जरूर करें –
- जैसा की हम सब जानते हैं की हमारे शरीर में लगभग 65-70 % पानी होता है इसलिए पानी का पर्याप्त मात्रा में उपयोग करना बहुत जरूरी होता है आपको सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिये इससे आपका पेट ठीक तरह से साफ़ हो जाता है और शरीर से भी पेशाब के द्वारा सारी गंदगी बाहर निकल जाती है पानी पीने से बेवजह पेट में दर्द नहीं होता है और आप पूरा दिन फ्रेश एवं अच्छा महसूस करते है |
पेट दर्द के दौरान इन चीज़ों से करे परहेज़ | Pet dard me parhej in hindi
पेट दर्द के दौरान आपके लिये सबसे अच्छा भोजन यह है कि आप दाल, दलिया, मट्ठा (छाछ), फल जैसे- पपीता, अनार का जूस लेना |
लेकिन आपको कुछ चीजों से परहेज करना बहुत जरूरी है जैसे कि –
- आपको चाय, दूध, या फिर काफी जैसे पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिये, क्योंकि इनके सेवन से आपके पेट में गैस बनने का खतरा हो सकता है |
- ठोस भोजन (heavy food), गेंहू के आटे की रोटी, अरहर की दाल , बेसन से बनी चीजों आदि का सेवन नही करना चाहिये |
- तेल से बनी ज्यादा चीजो का उपयोग न करें |
- पेट दर्द के दौरान ज्यादा दौड़े नहीं और ज्यादा चलें नहीं इससे पेट में दर्द और ज्यादा बढ़ सकता है |
- पेट दर्द के समय आपको आराम करना चाहिये |
दोस्तों मुझे उम्मीद है, कि पेट में दर्द होने का कारण आपको ये पोस्ट अच्छी लगी होगी | आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें | हम आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं |