कोरोना महामारी 2020 : RBI ने रेपो रेट को किया कम, बैंकों की EMI पर मिल सकती है 3 महीने तक की छूट!



जहां आज सिर्फ भारत ही नही पूरे विश्व मे कोरोना को लेकर भयावह हालात बने हुए हैं, तो इसी बीच आरबीआई ने कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएँ कर आम नागरिकों के लिए राहत की सांस दी है। कोरोना के कारण देश भर मे 21 दिनों का लॉक डाउन चल रहा ऐसी स्थिति मे सभी तरह के कारोबार बंद है। इस स्थिति से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए भारत सरकार हर मुमकिन कदम उठा रही है। और इसके चलते आज RBI ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। तो चलिये आगे बढ़ते हैं और आरबीआई की महत्वपूर्ण घोषणाएं जानते हैं जो की इस संकट की घड़ी मे राहत की सांस दे सके। इन्हे भी पढ़ें – विटामिन और उनके स्रोत की सूची

आरबीआई की महत्वपूर्ण घोषणाएं:

  • RBI ने अभी के रेपो रेट मे 75 बेसिस पॉइंट की कटौती की है जिसके कारण रिपो रेट 4. 45 फीसदी पर आ गई है इससे पहले 5.15 थी।
  • रेपो रेट कम होने के कारण अब लोन का ब्याज कम देना पड़ेगा जिससे EMI की रकम कम देनी पड़ेगी।
  • RBI ने रिवर्स रिपो रेट को भी 90 बेसिस पॉइंट घटाया है।
  • कैश रिवर्स रेश्यो को 1 फीसदी से कम करके 3 फीसदी रखा गया है।
  • सभी तरह के टर्म लोन की किश्तों पर 3 महीने की छूट मिल सकती है।
  • बैंको को 3 महीने लोन की किश्ते नहीं वसूलने पर डिफ़ॉल्ट नहीं माना जायेगा और रेटिंग भी कम नहीं की जाएगी।

डिजिटल बैंकिंग पर जोर देने को कहा  :

  • RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आगे भी कहा की सभी बैंको को डिजिटल बैंकिंग सेवा पर जोर देना चाहिए।
  • इसके आलावा लोगो से अपील की कि डिजिटल बैंकिंग का ज्यादा लाभ लें।

EMI पर बैंको को लेना है फैसला :

  • RBI ने EMI पर 3 महीने की छूट देने की सलाह सभी बैंको को दी है जिसके लिए कोई आदेश या फिर सर्कुलर निर्देश जारी नहीं किया है।
  • इसका मतलब अब बैंक तय करेगी की EMI छूट देनी है या नहीं।

इससे पहले वित्त मंत्रालय ने जाहिर किया आर्थिक पैकेज :

  • वित्त मंत्री ने 1.70 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज गुरवार को प्रस्तुत किया।
  • जिसमे 70 करोड़ गरीब लोगो को 3 महीने का राशन मुफ्त मे मिलेगा।
  • इसके आलावा वित्त मंत्रालय को लेटर लिखकर राहत के उपायों के लिए आवेदन किया था।