मेडिटेशन क्या है और मेडिटेशन करने के फायदे क्या-क्या हैं – पूर्ण विवरण यहाँ पढ़ें!
Corona Virus के खिलाफ लड़ाई के लिए भारत सरकार ने पूरा देश Lockdown कर दिया है। इस दौरान सभी अपने-अपने घरों में समय बिता रहे हैं और इस समय को कैसे बिताएं इसी बारे में सोच रहे हैं। लॉकडाउन में अगर आप सभी Meditation करें तो इसके कई तरह के फायदे आपको हो सकते हैं। इंसान के मन में जब ढेर सारी परेशानियां होती हैं तब वो एकांत का माहौल ढूंढता और अब जब एकांत का माहौल हर किसी की जिंदगी में आया है तो Benefits of Meditation in Hindi आपके काम आ सकता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको मेडिटेशन क्या है और मेडिटेशन करने के फायदे क्या-क्या हैं बताएंगे।
मेडिटेशन दिमाग के तनाव को कम करता है और इससे आपका दिमाग भी शांत और प्रसन्न रहता है। मेडिटेशन लगाने का एक तरीका ये भी होता है कि आप किसी वास्तु पर ध्यान लगा रहे हैं। दिमागी रूप से प्रसन्नता पाने के लिए मेडिटेशन करना जरूरी होता है। दिमागी रूप से प्रसन्नता पाने के लिए मेडिटेशन करते हैं और यहां आपको Meditation Karne ke Fayde बताने जा रहे हैं…। इन्हे भी पढ़ें – विटामिन और उनके स्रोत की सूची
मेडिटेशन क्या है? । What is Meditation in Hindi
मेडिटेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी भी चीज पर खास ध्यान केंद्रित किया जाता है और अक्सर इस प्रक्रिया के दौरान व्यक्ति को अपनी आंखें बंद करके मस्तिष्क के केंद्र बिंदु पर ध्यान लगाना चाहिए। ऐसा करना पहले थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए पहले कम समय के लिए ही ध्यान लगाने से शुरु करना चाहिए और फिर धीरे-धीरे मस्तिष्क को शांति प्रदान करें जिससे ये शून्य हो जाता है यही कारण है कि मेडिटेशन मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। ध्यान एक ऐसी क्रिया होती है जिसके माध्यम से आप अपने जीवन की कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। बिल्कुल वैसे जैसे हमे अपने शरीर के पोषण और स्वास्थ्य के लिए भोजन की जरूरत होती है, इसके अलावा हमारी त्वचा पर भी इसका विशेष असर देखने को मिलता है।
मेडिटेशन कितने प्रकार के होते हैं ? | Types of Meditation in Hindi
मेडिटेशन के कई प्रकार होते हैं लेकिन सभी प्रकार के मेडिटेशन करने के धीरे-धीरे संतुष्टि, एकाग्रता और प्रसन्नता प्राप्त करने का माध्यम बन जाती है। मेडिटेशन सिर्फ आपको मानसिक रुप से प्रसन्न ही नहीं बनाता बल्कि शारीरिक रुप से भी स्वस्थ और खूबसूरत भी बनाने में मद करता है। इस आर्टिकल में आप मेडिटेशन और उसके प्रकारों के साथ-साथ मेडिटेशन से जुड़ी कई दूसरी बातें भी जाननी चाहिए…
#गुडविल मेडिटेशन– इस मेडिटेशन को करने से सोच पॉजिटीव होती है, इससे आपके मन में जिंदगी के लिए ज्यादा संतुष्टी का भाव पैदा होता है। इससे आपके मन को मानवीय विचार और ज्यादा बुद्धिमान होने में मदद मिलती है।
#सहज योग मेडिटेशन– इस मेडिटेशन को करने से आत्म-जागरुकता पैदा होती है और ये एक सहज योग माना जाता है। यह मेडिटेशन करने से पूरे शरीर में ठंडी हवा के प्रवाह होने का अद्भुत एहसास होने लगता है। इसे करने के बाद कुंडली जागृत होती है और व्यक्ति खुद से जुड़ा हुआ महसूस करने लगता है।
#त्राटक मेडिटेशन– मेडिटेशन की इस प्रक्रिया को करते समय किसी रोशनी के स्रोत जैसे मोमबत्ती या लैंप के फोकस प्वाइंट पर ध्यान केंद्रित होता है। मनुष्य की पांच इंद्रियों में से दृश्य इंद्रि पर इसका प्रभाव पड़ता है और इस प्रक्रिया से ध्यान लगाने से एकाग्रता और क्षमता बढ़ती है।
#थर्ड आई मेडीटेशन– व्यक्ति की तीसरी आंख उनकी ऊर्जा माना जाता है। व्यक्ति की दोनों भौंह के मध्य पीनल ग्रंथि होती है जो एक्टिव हो जाने का बाद अत्यधिक ऊर्जा का एहसास कराती है। इस मेडिटेशन को करने का मुख्य मकसद तीसरी आंख को जागृत करते शरीर में पर्याप्त ऊर्जा का संचार करना होता है।
मेडिटेशन करने के फायदे | Benefits of Meditation in Hindi
जब इंसान का मन परेशान होता है और अंदर से वो अजीब सा महसूस करता है तब लोगों को मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेडिटेशन के जरिए ही व्यक्ति अपने मन को अच्छे से शांति प्रदान कर सकता है और यही आपको अपनी परेशानियों से लड़ने में मदद भी कर सकता है, फिलहाल आप जानिए मेडिटेसन करने के कुछ फायदे-
- मेडिटेशन करने से तनाव कम होता है
- नियमित मेडिटेशन करने से एकाग्रता बढ़ती है
- मेडिटेशन आपको एक स्वस्थ जीवन प्रणाली प्रदान करता है
- रोज मेडिटेशन करने से एंग्जाइटी से राहत मिलती है.
- मेडिटेशन पुराने दर्द कम करता है
- मेडिटेशन करने से नींद अच्छी आती है.
- मेडिटेशन करने से आपको अपनी परेशानियों से लड़ने में हिम्मत मिलती है.
- मेडिटेशन करने से सेहत हमेशा अच्छी रहती है.
हमे उम्मीद है, कि इस लेख के माध्यम से आप यह जान चुके होंगे कि मेडिटेशन क्या है और मेडिटेशन करने के फायदे क्या-क्या हैं। यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे शेयर करना न भूलें साथ ही ऐसे ही अन्य लेखो को पढ़ें के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।