गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान – यहाँ हिंदी में Hot Water के बेनिफिट्स पढ़ें!
1 min read

गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान – यहाँ हिंदी में Hot Water के बेनिफिट्स पढ़ें!

हम सभी के शरीर में लगभग 70% पानी होता है | शरीर में पानी की कमी हो जाने से लोगों की जान तक जा सकती है, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं की पानी पीना हमारी और आपकी सेहत के लिये कितना जरूरी है | शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी होने से सभी अंग सुचारू ढंग से काम करते हैं | लेकिन अब यहाँ बात आती है गर्म पानी पीने की, जब आप गर्म पानी पीना शुरू करते हैं | तब आपके अन्दर बहुत से बदलाव दिखने शुरू हो जाते हैं | गर्म (गुनगुना) पानी पीना स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद होता है | प्रतिदिन गर्म पानी पीने से वजन को कम किया जा सकता है | गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान हैं जिन्हें आप आगें जानेंगे |

इस कोरोना महामारी में हम सब ने गर्म पानी का महत्त्व देखा ही है | हर कोई गर्म पानी की बात कर रहा है | यहाँ तक की गर्म पानी पीने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं | गर्मियों के दिनों में भी सुबह गर्म पानी का सेवन करना चाहिये | यह सेहत के लिये बहुत फायदेमंद होता है | जब आप गर्म पानी पीना शुरू करेंगे तो हो सकता है की कुछ दिनों तक आपको अच्छा न लगे | लेकिन कुछ दिनों के बाद आपको इसे पीने की आदत हो जाएगी और इसके फायदे देखकर आप गर्म पानी पीना नहीं छोड़ पाएंगे |

यहाँ विटामिन और उनके स्रोत की सूची पढ़ें।

गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान 

चलिए अब हमएक-एक करके गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से विवरण जानें।

गर्म पानी पीने के फायदे | Benefits of Hot/Warm Water in Hindi

1. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद 

सर्दी-जुकाम होना तो सबमे आम बात है | यह खान-पान और मौसम में बदलाव के कारण कभी भी हो सकता है | इसलिए सर्दी-जुकाम होने पर गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है | इसके सेवन से हानिकारक संक्रमण नष्ट हो जाते हैं | यदि आप रोजाना गर्म पानी पीने की आदत डालते हैं तो आप अपने आपको सर्दी-जुकाम से हमेशा बचाए रख सकते हैं | खासकर सर्दियों में सभी को गर्म पानी का सेवन जरूर करना चाहिये |

2. वजन कम करने में गर्म पानी के फायदे –

यदि आपका वजन ज्यादा है अर्थात् आप भी मोटापे से परेशान हैं | अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में गर्म पानी को अनदेखा नहीं कर सकते हैं | गर्म पानी पीने से शरीर में से फैट बर्न होने लगता है एवं मेटाबोलिज्म भी बढ़ता है | वजन कम करने के लिये जितना आपके लिये कसरत जरूरी है उतना ही जरूरी गर्म पानी का सेवन करना है | वजन कम करने के लिये आप दिन में 2-3 बार पानी गर्म पानी पी सकते हैं | इसके सेवन से बॉडी डिटाक्स होती है | यदि गर्म पानी में शहद और नीबूं मिलाकर सेवन करें तो यह और भी फायदेमंद होता है |

3. एनर्जी बढाने में गर्म पानी के लाभ –

क्या आप भी सारा दिन आलस में रहते हैं? आपमें एनर्जी की कमी है | जिसके कारण आपको ज्यादा नींद आती है | तो गर्म पानी पीने के फायदे (garam pani peene ke fayde) से आपके शरीर से आलस दूर हो जाता है | यह आपकी एनर्जी को भी बढाता है | जिससे आप हर दिन ताजा (फ्रेश) महसूस करते हैं |

यहाँ कोरोना वायरस के घरेलू एवं मेडिकल उपचार पढ़ें।

4. पाचन तन्त्र के लिये फायदेमंद –

क्या आप अपने पेट की समस्या से परेशान रहते हैं | इसका कारण हो सकता है पेट में कब्ज, पाचन तन्त्र का ठीक न होना या फिर ठीक से मल का त्याग न हो पाना | जिसके कारण सारा दिन मन ठीक नहीं रहता है | तब इसके लिये आपको गर्म पानी पीना शुरू कर देना चाहिये | गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है, पाचन तन्त्र मजबूत होता है | गर्म पानी का सेवन करने से मल मुलायम हो जाता है जिससे शौच करते समय ज्यादा ताकत नहीं लगानी पड़ती है | गर्म पानी के फायदे के लिये इसे हर रोज सुबह पियें |

5. गले के लिये लाभकारी –

गर्म पानी पीने के फायदे गले के लिये बहुत ही उपयोगी हैं | अगर आपको गले में कफ की समस्या है या फिर गले में चुभन होती है | गरम पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है | आप चाहें तो पानी में हल्दी डालकर इसे उबाल लें और सेवन करें | इससे गले में जमा हानिकारक कीटाणु का खात्मा होता है और गले में राहत मिलती है |

6. दांतों में गर्म पानी के फायदे –

दांतों में गर्म पानी के फायदों (garam pani ke fayde) के लिये आपको रोज इसे पीना चाहिये | ऐसा करने पर दातों की सफाई हो जाती है | दातों में जमा हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं | दांत लम्बे समय तक स्वस्थ बने रहते हैं |

7. बॉडी को डिटाक्स करे गर्म पानी –

गर्म पानी पीने से शरीर स्वच्छ रहता है अर्थात् शरीर से बिषैले पदार्थ और अशुद्धियाँ बाहर निकल जाते हैं | दरअसल गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है | जिससे की शरीर से पसीना निकलने लगता है | पसीना निकलने के साथ ही शरीर के अन्दर की अशुद्धियाँ बाहर निकल जाती हैं |

8. जोड़ों के दर्द में गर्म पानी पीने के फायदे –

जोड़ों में दर्द के लिये गर्म गर्म पानी पीने के फायदे (garam pani peene ke fayde) बहुत कारगर साबित होते हैं | जब जोड़ों या घुटनों में चिकनाहट कम हो जाती है | तो जोड़ों में दर्द की समस्या सामने आने लगती है | ऐसे में यदि आप रोज गर्म पानी पीते हैं तो इससे चिकनाहट आती है | धीरे-धीरे दर्द भी कम होने लगता है |

9. साइनस में गर्म पानी –

साइनस एक ऐसी समस्या है, की इसके होने पर नाक बंद हो जाती है | नाक में चुभन और सिर में दर्द होने लगता है | अगर आप सुबह गर्म पानी पीते हैं तो इससे धीरे-धीरे साइनस की समस्या ख़त्म हो जाती है | आप चाहें तो गर्म पानी की भाप भी ले सकते हैं, इससे भी आराम मिलता है |

10. मासिक धर्म (पीरियड्स) में गर्म पानी के फायदे –

अक्सर ज्यादातर महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान दर्द से गुजरना पड़ता है | इससे उन्हें काफी तकलीफ होती है | इस समय उनके लिये गर्म पानी के फायदे (garam pani ke fayde) लाभकारी हो सकते हैं | मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को पेट मे, कमर में दर्द होने लगता है | तो ऐसे में उन्हें गर्म (गुनगुने) पानी से नहाना चाहिये | गर्म पानी से पेट की सिकाई करने से दर्द कम हो जाता है |

11. इन्फेक्शन को दूर करे –

यदि आप गुनगुने पानी से नहाते हैं तो इससे इन्फेक्शन दूर हो जाता है | इन्फेक्शन दूर करने के लिये गर्म पानी के फायदे (garam pani ke fayde) | गर्म पानी से त्वचा की ठीक से सफाई हो जाती है | जिस कारण इन्फेक्शन को दूर करने में मदद मिलती है |

12. बुढ़ापे को रोकने के लिये गर्म पानी के फायदे –

खान-पान और ज्यादा तनाव के कारण लोग उम्र से पहले हि बूढ़े दिखने लगते हैं | उनके शरीर की चमड़ी (मांस) सिकुड़ने अथवा झूलने लगती है | उनके चेहरे में मुहांसे व झुर्रियां और आँखों में काले धब्बे दिखने लगते हैं | लेकिन गर्म पानी के फायदे (garam pani ke fayde) से इस

समस्याओं से बचा जा सकता है | गर्म पानी पीने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं | इसके अलावा लगातार गर्म पानी का सेवन करने से त्वचा में तनाव आता है | जिससे त्वचा की चमक बढती है |

यहाँ काजू के फायदे और नुकसान पढ़ें।

गर्म पानी पीने के तरीके | Types of Drinking Hot Water in Hindi

गर्म पानी के फायदों (garam pani ke fayde) के लिये, किसी गिलास में गर्म पानी को लेकर इसे घूंट-घूंट कर पीना चाहिये | इसके अलावा गर्म पानी का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है | जोकि नीचे दिए हुए हैं –

गर्म पानी के साथ नीबूं के फायदे –

  • यदि आप गर्म पानी के साथ नीबूं मिला देते हैं | तो यह वजन कम करने में ज्यादा असरदार होता है |
  • कई लोग खाली गर्म पानी नहीं पी पाते तो वो लोग अपने स्वाद के लिये गर्म पानी में नीबूं मिलाकर पी सकते हैं |

शहद के साथ गर्म पानी पीने के फायदे –

  • यदि आप गर्म पानी में शहद मिला देते हैं | तो यह आपके लिये एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है |
  • गर्म पानी और शहद के सेवन से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढती है |
  • दिल के मरीजों के लिये फायदेमंद होता है, ह्रदय स्वस्थ रहता है |
  • गर्म पानी और शहद के मिश्रण का सेवन करने से पेट की चर्बी नहीं बढती है | यह पेट के लिये लाभकारी होता है |
  • चेहरे की चमक बढती है चेहरे में ग्लो आता है |

गर्म पानी पीने की मात्रा –

गर्म पानी का सेवन दिन में 2-3 बार करना हेल्थ (health) के लिये ठीक होता है | आप इसे सुबह खाली पेट , खाना खाने के आधे घंटे बाद और रात में सोने से पहले पी सकते हैं | गर्म पानी पीने के पहले इस बात का जरूर ध्यान दें की पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो | जिससे की आपको कोई नुकसान न हो (अर्थात् गर्म पानी से आप जलें नहीं) |

यदि हम बात करें की इंसान को कितना पानी पीना चाहिये | तो एक स्वस्थ इंसान को एक सामान्य गिलास में 8 से 10 गिलास (2 – 3 लीटर) पानी पीना चाहिये | गर्म पानी का सेवन आप तीन गिलास तक करें तो ठीक है |

सावधानियां –

गर्म पानी पीना बहुत फायदेमंद (garam pani peene ke fayde in hindi) है, पर इसके साथ आपको सावधानी रखनी बहुत जरूरी है | इन पर जरूर ध्यान दें –

  • गर्म पानी का सेवन आवश्यकता से अधिक न करें |
  • बहुत ज्यादा गर्म पानी न पियें |
  • गर्म पानी को सावधानी से पियें, जलें नहीं
  • गर्म पानी को किसी प्लास्टिक की गिलास, बर्तन या बोतल में लेकर न पियें |

गर्म पानी पीने के नुकसान | Disadvantages of Hot Water in Hindi

गर्म पानी पीने के फायदे (garam pani peen ke fayde), सीमित मात्रा में गर्म पानी पीना सेहत के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है | यह कई तरह से आपकी रक्षा करता है | लेकिन यदि आप गर्म पानी का सेवन ज्यादा मात्रा में और बार-बार करते हैं | तो यह आपके और आपकी हेल्थ के लिये नुकसानदायक हो सकता है |

1. किडनी पर पड़ता है बुरा असर –

गर्म पानी शरीर से अशुद्धियों को बाहर निकालने में मदद करता है | हम सभी के किडनी में एक खास तरह का कैपिटल सिस्टम पाया जाता है | जो शरीर से टोक्सिनस और अधिक पानी को बाहर निकालता है | गर्म पानी का ज्यादा सेवन करने से किडनी पर ज्यादा जोर पड़ सकता है | आप सभी इस बात का जरूर ध्यान दें की ज्यादा गर्म पानी या अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें |

2. अनिद्रा में –

गर्म पानी के नुकसान (garam pani ke nuksan), इसे पीने से आलस दूर हो जाती है नई ऊर्जा मिलती है | इसलिए यदि रात में गर्म पानी पीते हैं | तो आपको रात में नींद न आने की समस्या हो सकती है |

3. नसों के लिये नुकसानदायक –

गर्म पानी पीने के फायदे (garam pani peene ke fayde) हैं, लेकिन बार-बार इसका सेवन नहीं किया जाना चाहिये | ज्यादा सेवन करने से नसों में सूजन की शिकायत और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है |

4. ब्लड के लिये –

रक्त का संचलन एक बंद संरचना प्रणाली है | गर्म पानी आवश्यकता से अधिक सेवन करने से ब्लड (blood) सर्कुलेशन पर प्रभाव होने लगता है | जिसके परिणाम स्वरुप आपको दिल से जुडी समस्या और हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत हो सकती है |

यहाँ वैक्सीन क्या है और कैसे काम करती है पढ़ें।

  1. ज्यादा गर्म पानी पीने से गला और जीभ जल या छिल सकती है | इसके चलते आपको परेशानी हो सकती है |

दोस्तों हमें उम्मीद है, कि गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान पर आधारित यह लेख आपके लिए जानकारीपूर्ण रहा होगा। यदि आपको गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न हैं तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं साथ ही आप हमारे साथ जुड़े रहें और अन्य हेल्थ सम्बंधित लेखों को भी पढ़ें।



Source – Google

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *